जानते थे इश्क तन्हा कर देता है
आज जाना के क्या बला है तन्हाई
इश्क की खुमारी ने भुला दी दुनिया
और फिर उनके ही ख्यालों से उतर जाना है तन्हाई
लाख कोशिशों के बावजूद
उनको न मना पाना है तन्हाई
कई मिले सफर में, सबको छोड़ के
उनके पीछे चलना थी हमारी नादानी
हमसफर से मोहब्बत कर तो ली
सफर का खत्म हो जाना है तन्हाई
पहली नज़र में ही उनकी आंखों में डूब जाना
और फिर उनका मूंह फेर लेना है तन्हाई
दिल का दर्द जब आग बन के खुद को ही जलाए
ऐसी है तन्हाई
उम्मीद भरी नज़रों से ढूंढते है
के कोई समझेगा हमारे हालात को
आखिर में रह जाती है वीरान नज़रे
खामोश लब और सीने में सुलघते जज़्बात
यह है तन्हाई।
_स्वाति शर्मा

