प्यार हमारा
साथ हमारा
जीवन का जज्बात हमारा
कितना न्यारा है
कितना प्यारा है
साथ तुम्हारे जब चलता हूँ
पूछो मत हर पल खिलता हूँ
बेचैनी तड़पाती है
सांसो पे बन आती है
खुद को खो कर पाता हूँ
जब तुमसे मिल जाता हूँ
ये अधिकार बनाये रखना
दिल में फूल खिलाये रखना
तुमसे नाता है
तुमसे वादा है
बस मुझको ये कहना है
जब तक जीवन रैना है
संघ तेरे चलते रहना है....


