मोहब्बत की नही जाती मोहब्बत हो ही जाती है
धरा पर ताप बढता है तो बारिस हो ही जाती है
तेरा लब छू गया था जब मेरा दिल थम गया था तब
शराफत हम तो करते है शरारत हो ही जाती है
बहुत सुधार करते हैं गुस्ताखी हो ही जाती है
जरा महसूस करते है तो शिकायत हो ही जाती है
तुम्हें हम याद करते हैं मुझे तुम याद रखते हो
बहुत समझा चुका दिल को बगावत हो ही जाती है
बहुत इन्कार करते है कवायद हो ही जाती है
निगाहें चार करती हो तो आफत हो ही जाती है
करी जद्दोजहद हरदम जरा हालात काबू हों
झलक दिखला जो देती हो कयामत हो ही जाती है

-रवि'स्वतंत्र'

Facebook- Ravi'Swatantra'