काश तुम्हारी बातों में प्यार मुझे मिल जाता काश तुम्हारी आहों में अधिकार मेरा दिख जाता काश तुम्हारी यादों मैं भी थोड़ा आ जाता काश तुम्हारी रातों में साथी मैं बन जाता काश तुम्हारी बेचैनी मुझको थोड़ी दिख जाती काश तुम्हारी ख़ामोशी मझसे कुछ कह जाती काश तुम्हारी आँखे भी मुझसी भीगी दिखती काश तुम्हारी चालाकी हम पर जाया न होती काश तुम्हारी उन बातों में अपनापन सा होता काश तुम्हारे अपनों में मैं भी थोड़ा सा होता काश तुम्हारी मजबूरी में मैं भी शामिल होते काश तुम्हारी खुदगर्जी से मैं न घायल होते काश तुम्हारी बाहों में मैं थोड़ा छिप जाता काश तुम्हारे हाथों को हाथों में अपने पाता काश तुम्हारी तकलीफें मुझसे थोड़ी बट जाती काश तुम्हारी बाहें थोड़ी मुझसे लिपट जाती काश तुम्हारा हाथ कभी जुदा न हो पाता काश तुम्हारा साथ मुझे पहले सा मिल जाता