इश्क की दुनिया है यहाँ व्यापार नहीं होता आज साथ है कल रहे न रहे अधिकार नहीं होता तुम आये क्या सोचकर यहाँ प्रतिकार नहीं होता निभानी हैं रोज नादानियाँ यहाँ इतवार नहीं होता
दीवारें खिची नहीं मजहब औ रिवाजो का मोल नहीं होता दर्द की दवा बिकती है नफरत का बोल नहीं होतातक़लीफें बहुत हैं तो रहें यहाँ दर्द का डर नहीं होता खुदा की चौखट पर रहते है दीवानों का घर नहीं होता