बेहिसाब सपने पाले हैं देखो कितने मिल पाते हैं
कितनों पर खुश होना है कितनों पर गम को ढ़ोना है कितनों को फिर टूटना है कितनों को बैठ के जोड़ना है बेहिसाब सपने पाले हैं देखो कितने मिल पाते हैं
अभी कितनीं रातें जगना है मुझे कितनीं बातें सुनना है कितनों को मैं अब भूलूंगा कितनें राजो को न खोलूंगा बेहिसाब सपने पाले हैं देखो कितने मिल पाते हैं
माँ कब से आस लगाये है पापा दिल की बात छिपाये हैं बस अधिकारो को माँगा है अब सपना पूरा कर जाना है बेहिसाब सपने पाले हैं देखो कितने मिल पाते हैं
न डरना है दिल की हारो से लडना है गम अंधियारो से बस त्याग जरा सा करना है रगो में साहस भरना है बेहिसाब सपने पाले हैं देखो सब कैसे मिल जाते हैं
