तंग है जो दिल वहाँ आस लेकर आये है मालूम है मिलेगी मायूसी सब यहाँ पराये हैं
बेखबर मैं नहीं इनके दास्ता-ए-ज़ुल्म से लेकिन हर ज़ुल्म पे हसने की कसम खाये हैं
बात होती तो होगी महफिल में मेरे ज़ख्मो की शायद इसी लिये ज़नाब आज नमक लाये हैं
बेजुबान नहीं ख़ामोश हूँ महज यही सोचकर मतलब होगा फिर कोई तभी तो ये आये हैं
अभी बस किसी तरह 'स्वतंत्र' सह लो हमें आज फिर चाशनी में खंजर डुबो के लाये हैं..
