वो बस्ती जो उस नाले के पार बसती है,

न जाने ये दुनिया उसपे क्यूँ हंसती है |

कुछ लोग कहते हैं कि वहां से बड़ी दुर्गन्ध आती है,

देखा मैंने की घर कि हमारी गन्दगी, फेंकी उधर जाती है |

वो नाले में पलने वाले मच्छर यदा-कदा हमें सताते हैं,

बस्ती के ‘बहादुर’ न जाने कैसे उनसे लड़ पाते हैं|

सब बताते हैं कि हमारी बाई भी उधर कहीं ही रहती है,

दस फुट के कमरे को ही अपनी दुनिया समझती है |

वो मेरे पापा का ड्राईवर राजू भी उधर कहीं से ही आता है,

सुना है बारिश के दिनों में उसका घर पानी से भर जाता है |

और वो अंकल, जो पिछले हफ्ते हमारे घर की मरम्मत को आये थे,

पता लगा है कल कुछ पुलिस वाले उनके घर बुलडोजर भिजवाए थे |

हमारे स्कूल में जो चाचा चपरासी का काम करते हैं,

कोई कहता है उनके बच्चे किताबों को तरसते हैं |

वो एक बूढी सी औरत जो फूटपाथ पर रहती है,

सत्तर साल की विधवा होकर कूली का काम करती है |

याद है वो असलम जो स्टेशन पर रिक्शा चलाता है,

आधा देता है पुलिस को बेचारा आधा खुद खा पाता है |