दीपावली मनाने के बहाने। ​ सुना है इस बार आपके पास दीपावली मनाने के कारण कम है। थोड़ी खुशियॉ कम है। थोड़ी ख्वाहिशे कम है। फिर भी ढूँढिये दीपावली मनाने के बहाने। सजाए घर अपना नव वधु की तरह। जलाएॅ दीप। फोड़े पटाखे। पहने मुस्कान। खुशियाॅ करे दान। क्योकि सुना है आपके घर की रौशनी से, पड़ौसियो का अॅधेरा भागता है। आसमान की महॅगी आतिशबाजी देखकर गरीबो का बच्चा खिलखिलाता है। आपकी बख्शीश से सज उठता है किसी का घर। आपसे गले लगकर हलके हो जाते हैं भारी दिल। आपकी हॅसी से चहचहाने लगते हैं वीराने। माना की इस बार दीपावली मनाने के कारण कम है। फिर भी मनाए दीपावली। फिर भी मनाए दीपावली।।