चिरागे - राह तो है , दीखता मंजिल नहीं

आपकी बातों में दम है, सीने में दिल नहीं

 

बज्मे - हस्ती1 की तस्वीर हूँ , महफ़िल में

होकर भी , मैं महफ़िल में शामिल नहीं

 

खुदा ने आदमी की किस्मत में चार गिरह कपड़ा

तो दिया,जिंदगी-ए-कश्ती को मयस्सर साहिल नहीं

 

बुतखाने में सोता हूँ,उठाता हूँ नाज बुत का, मगर

निर्माण होता जिससे जन्नत, मैं वो गिल2 नहीं

 

जब तक चमन में खिजाँ नहीं आती बहारे-ज़ाफ़रा3

गुलिस्तां में होती दाखिल नहीं

 



1.दुनिया की महफ़िल 2.मिट्टी 3.केसर की बहार