*क्यूँ नहीं देती*


मेरी ज़िन्दगी मुझे आज़मा क्यूँ नहीं लेती?

मुझे बेफिक्र जीने की रज़ा क्यूँ नहीं देती?


नादानियों पर माँ मेरी अभी भी रूठती है,

पर मेरी गलतियों की सज़ा क्यूँ नहीं देती?


जब से लगी है लत हमें दीदार की उनके,

मेरी नशे की लत भी मज़ा क्यूँ नहीं देती?


बिन कोशिशों के ख़्वाब शोहरतों के, उन्हें

तस्वीर-ए-हक़ीकत जगा क्यूँ नहीं देती?


खुशियों ने तो हमको गले लगाया ही नहीं,

ये ग़म की बदलियां ही दगा क्यूँ नहीं देती?


-स्वरांजलि 'सावन'