मेरा इंतखाब कर लिया,ये क्या जनाब कर दिया।

अच्छे भले ज़हन को ,नाहक ख़राब कर दिया।।


ताउम्र की थी नेकी, लालच में सुख - सुकूँ के,

फिर तुमसे मोहब्बत में सब अज़ाब कर दिया।


हम ढूंढते चरागाँ लड़ने को अंधेरों से,

और तुमने हमें ही ख़ुद आफताब कर दिया।


मेरी शख्सियत जुदा थी सबकी समझ से बाहर,

नज़रों की इक छुअन ने खुली किताब कर दिया।


मेरे हुस्न से मुतासिर सब पर बस इक तुम्हारा,

लहज़े पे मेरे मरना मुझे लाजवाब कर दिया।


फितरत में था जिसकी चुभना हर एक को उस,

काँटे को चूम कर यूँ तुमने गुलाब कर दिया!


मेरी झिड़कियाँ, रुखाई हँसकर गले लगाईं,

नफ़रत का मोहब्बत से अपनी हिसाब कर दिया।


-स्वरांजलि 'सावन'