हे! ज्ञान ज्योति के दिव्य पुंज तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! शब्द भाव से युक्त कुंज तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! राजनीति शाश्र्वत प्रसंग तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! राष्ट्र ध्वजा के शीर्ष रंग तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! जीवन की ऊर्जित तरंग तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! युवा राष्ट्र की उर उमंग तुमको शत् बार नमन मेरा।
हे! नव भारत के परम् हंस तुमको शत् बार नमन मेरा।
माँ सरस्वती के श्वेत अंश तुमको शत् बार नमन मेरा!
है अमर व्यक्तित्व जिनका नाम है इनका अटल,
शब्द जिनके राष्ट्रवादी काव्य है मुखरित प्रबल;
उनकी कृतियाँ जंग का ऐलान हैं ये जान लो,
राष्ट्र हित युवाओं का आह्वान हैं ये जान लो,
ग्वालियर में जन्म लेकर धन्य भारत को किया;
साक्षर सम्पन्न विकसित राष्ट्र उनकी कल्पना,
स्वार्थ हेतु देश हित ना दाँव पर लगने दिया;
राजनितिक वेदी पर न देश को जलने दिया,
शान्ति प्रिय थे किन्तु संघर्षों में लड़ना जानते थे!
धैर्य के पोषक रहे पर आगे बढ़ना जानते थे,
छल प्रपंचों ने था घेरा किन्तु खुद निष्छल रहे;
राजनितिक पंक में भी वे सदा उज्जवल रहे,
प्रेरणा सबके लिए हैं मृत्यु के उपरान्त भी,
कर रहे गुणगान जिनका विश्व के सब प्रान्त भी,
जो बनें इतिहास भी पर स्मृति में सबकी हैं अमर!
देवता भी धन्य हैं पा रत्न भारत का शिखर!
-स्वरांजलि 'सावन'

