आता नहीं यकीं उन्हें पर्दा नशीन पर,
फितरत में है मर्दों की शक करना हसीन पर।
जन्नत हैं कह रहे दोज़क सी है मगर,
नुचें तितलियों के पर जिस भी ज़मीन पर।
वाक़िफ हूँ मैं किरदार-ए-बेवफाई से उसके,
फिर भी वो कह रहा है के मुझ पर यकीन कर।
क़िरदार परख कर ही रिश्ता बनाती हूँ,
करता यकीं ख़ुदा भी है मेरे अमीन पर ।
आते हैं सब गिनाने मुझे ख़ामियाँ मेरी,
हो जाते हैं हर्फ-ए-सुख़न पे मुतमईन पर।
-स्वरांजलि 'सावन'

