झूठों की वकालत अच्छी नहीं होती

हर साल कयामत अच्छी नहीं होती

ताक़त है हाथ जिनके अनपढ़ की बदौलत

वो कहते जहालत अच्छी नहीं होती

जिस क़ैद में सुकूं हो ताउम्र ज़िन्दगी 

उससे मिली ज़मानत अच्छी नहीं होती

जो बांट दे वतन को मज़हब के नाम पर

ओछी वो सियासत अच्छी नहीं होती

जो कुछ भी हो तुम्हारा ताल्लुक़ उस एक से

किसी शख़्स की आदत अच्छी नहीं होती

ख़्वाबों में तेरा आना तेरा मुझे जगाना

कुछ ख़्वाब ख़यानत अच्छी नहीं होती

जिसने हवस के खातिर हो आबरू मांगी

उस खूं की हिमायत अच्छी नहीं होती

-स्वरांजलि 'सावन