ज़िंदगी में सदा प्यार तेरा मिला
न है कोई गिला न कोई शिकवा
तुम सितारों सी यूं जगमगाती रहो
मुस्कुराती रहो गुनगुनाती रहो...
धरती सारी तुम्हारे कदम चूम ले
आसमान बन के चूनर तुम्हे ओढ़ ले
ये हवाओं की डोरी पकड़ती रहो
आग बनके मुसीबत जलाती रहो...
आंसुओं को यूं पलकों से गिरने न दो
अपने विश्वास को कभी थकने न दो
गंगा जैसी हिमालय से बहती रहो
बनके तलवार दुर्गा सी लड़ती रहो
तुम सितारों सी यूं जगमगाती रहो
मुस्कुराती रहो गुनगुनाती रहो...
: -सर्वेंद्र विक्रम सिंह
9874630306
