क्षितिज को चीर कर के जब हमारा सूर्य आता है

अंधेरा छीन लेता है उजाला लेके आता है....

चुनौती ले गिरा जो भी वो अर्जुन बन के उठता है

धनुष के बाण से अपनी विजय हुंकार भरता है...बादल गड़गड़ा कर जब धरा पे झूम बरसता है...

जो लेना है वो लेता है जो देना है वो देता है...

कलेजा ज़िद किए बैठा तो कुछ लेके ही उठता है

वो बाज़ी जीत लेता है या बाज़ी हार जाता है...

नन्हे बीज का जिगरा जब पत्थर फ़ाड़ देता है...

वो माटी चूम लेता है फलक को देख लेता है...

धधकती चाह जिसमें हो मशालें लेके उठता है

निशाने पे वो लगता है निशाना उसपे लगता है..

पूरे ब्रह्माण्ड के वो ग्रह सितारों को नचाता है...

ये भूमंडल की दुनिया को मनुज के हाथ देता है..

भरोसा है जिसे हमपर मोहब्बत लेके उठता है

अड़ाकर जान आपनी वो तिरंगे में लिपटता है..

- सर्वेंद्र विक्रम सिंह, विजयदशमी, २६ अक्टूबर २०२०