भूल जाती हूं मैं
कुछ कहना चाहती हूं तुमसे,
पर मन ही मन कह जाती हूं।
होंठों से इज़हार करना मगर,
भूल जाती हूं मैं।
प्रेम भरी पाती हमारी,
अपने ही दिल में रखकर।
तुमसे ही प्यार जताना मगर,
भूल जाती हूं मैं।
हां.. मैं हमराही हूं तुम्हारी,
हां.. मुझे फ्रिक है तुम्हारी,
ये अनमोल एहसास तुम्हें जताना मगर,
भूल जाती हूं मैं।
न दिल धड़कना भूला हैं,
हमारा साथ अमर-अंशुला हैं।
तुम्हारे अटूट प्यारे साथ से,
ओ मेरे हमराही..
हर मुश्किल हर ग़म को,
भूल जाती हूं मैं।
