सुबह शाम और जिन्दगी ........


सूरज का उगना बड़ा अच्छा लगता है

जैसे मनुष्य का जन्म लेना बड़ा अच्छा लगता है

सुबह होती है धीरे धीरे ...

हम भी बढ़ते जाते धीरे धीरे

रोजाना के काम हम निपटाते जाते

जीवन में भी कुछ सपने सजाते जाते

सच में बड़ा अच्छा लगता है....

वक़्त बीतता है बड़ा तेज और दोपहर की धूप भी बड़ी तीखी

बचपन से युवावस्था तक सबने बड़ी बड़ी बातें सीखी

कुछ काम शाम तक निपटते कुछ यू ही रह जाते

कुछ सपने पुरे होते कुछ आँखों में रह जाते

दिन से शाम तक बस हम व्यस्त ही रह जाते

जीवन में भी तो बस हम दौड़ते ही रह जाते

कुछ पा लेने की ख़ुशी कुछ न पाने का मलाल

जीवन में भी तो सबका यही रहता है हाल

सब कुछ कहा तब अच्छा लगता है ..........

सब करते है उगते सूरज को सलाम

पर दिन भर की थकान के बाद क्या ठंडी छाव नही देती शाम

तब मन करता है न कि हम भी करे थोडा आराम

जीवन में भी आती है न शाम

जब इंसान के पास नही रहता कोई काम

अकेलेपन से उसका घर बन जाता है मकान

सब अपने जीवन में व्यस्त रहते है

कभी सोचो तोबुढ़ापे में लोग क्या सहते है

दो पल बिताओ न अपने बुजुर्गो के साथ

सिर पर जब फेरेंगे जब वो हाथ

तो शाम की ठंडी छाव के समान

उतर जाएगी हम सब की थकान

डूबते सूरज से क्यों करना किनारा

वो कभी डूबता नही कही और करता है सबेरा

फिर वहाँ भी तो उसका आना सबको बड़ा अच्छा लगता है .......

बड़ा अच्छा लगता है .......

शालिनी वर्मा