*श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढ़ेरों शुभकामनाएं*...


*श्री कृष्ण तो हैं कण कण में*...

*श्री कृष्ण तो हैं कण कण में*...

*श्री कृष्ण को उतार लें जीवन में*...

*बसा लें उनको अपनें मन में*...

*जैसे गीता में उनकी वाणी है अनुकरणीय*...

*वैसे हीं उनका जीवन भी है अनुकरणीय*...

*जीवन में हर पल कैसे है मुसकाना*...

*हर रिश्ते को कैसे है निभाना*...

*मानव रूप में श्री कृष्ण के जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आए*...

*हर उतार चढ़ाव का सामना मुसकुराते हुए करना*...

*अपनें आस पास के परिवेश को प्रेम से भरना*...

*यही तो था श्रीकृष्ण के जीवन जीने का सार*...

*बस बांटना प्यार हीं प्यार*...

*श्री कृष्ण की ये विशेष बातें हम अपनाएं*...

*सब मिल कर निश्छल प्रेम बांटें..तो संसार आनंदमय हो जाए*..

*प्रकृति से भी उतना हीं प्रेम करें..तो परिवेश सुखमय हो जाए*..

*प्रतिकूल परिस्थितियों में हमेंशा मुसकुराना*...

*कभी भी हताश निराश ना होना ,ना घबराना*....

*हमेंशा स्त्रियों की रक्षा करना और उनके कृतज्ञ रहना*...

*किसी भी रूप में हो स्त्री हमेंशा सम्मान हीं करना*..

*संकट में सहायता,भ्रम में मार्गदर्शन, और आवश्यकता में सहयोग करनें वाले मित्र हों अगर पास*..

*तो सबसे धनवान है वो मनुष्य उसे धन दौलत की क्या करनीं आस*...

*जीवन में जो सदा विनम्रता अपनाए*...

*शिक्षा और सिद्धी वो खूब पाए*...

*कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करना*...

*जीवन में हमेंशा अनुशासन रखना*...

*धर्म का साथ और अधर्म का बहिष्कार*...

*दुष्टों को यथोचित दंड़ और सज्जनों का सम्मान*...

*क्षमाशीलता के साथ साथ कल्याणकारी दंडनीति का रखना मान*...

*श्री कृष्ण नें अपनें जीवन में इन सारी बातों को अपनाया था*...

*मनुष्य को ये सारी बातें समझाने के लिए हीं तो भगवान नें खुद मानव रूप बनाया था*...

*इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण के इन सीखों को अपनाने की हम कोशिश करें*...

*उनकी पूजा, उनकी अराधना के साथ उनका अनुकरण करनें की कोशिश करें*....

*श्री कृष्ण को उतार लें जीवन में*...

*बसा ले उनको अपनें मन में*...

*श्री कृष्ण तो हैं कण कण में*...

*श्री कृष्ण तो हैं कण कण में*.....


*शालिनी वर्मा*

*07/09/2023*