*धन्यवाद इसरो*...


*इसरो नें रच दिया इतिहास*...

*23 अगस्त 2023 का दिन बन गया खास*...

*अपनों की सौगात ले कर उतरा चांद पर हमारा चंन्द्रयान*....

*लहरा दिया तिरंगा... बढ गया हमारा मान*....

*दक्षिणी ध्रुव था पडा़व तुम्हारा*....

*जब उतरे तुम पूरा देश लगा रहा था जयकारा*..

*सच कहूं तो सबके दिल में जोर से धक धक हो रही थी*....

*पर हमारे विश्वास में शक्ति बड़ी थी*....

*जैसे पडे़ वहाँ तुम्हारे कदम*...

*गर्व और खुशी से झूम गये हम*...

*जय हिंद और वंदे मातरम् से गूंज उठा देश*...

*अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर इतरा उठा देश*...

*अब तुम वहाँ से बताना कैसा है सब*...

*खबरें वहाँ से भेजते रहना अब*...

*चंन्द्रयान तुम बन गये हो धरती और चांद के बीच की कड़ी*....

*अभी और भी आशाएं हैं तुमसे बड़ी बड़ी*....

*हमारे वैज्ञानिकों के संपर्क में सदा रहना*...

*अपनी और उनकी बात चीत जारी रखना*..

*तुम्हें बता दूं... सारा देश खुशी से झूम रहा है*...

*होली दिवाली ईद क्रिसमस (सारे त्योहार) साथ हीं मना रहा है*....

*अब तो आना जाना हो जायेगा आसान*...

*सच में बढ़ गया हमारे देश का मान*...

*हमें अपनी इसरो की टीम पर गर्व है*.....

*तहे दिल से हम करते धन्यवाद हैं*....

*इसरो हम करते आपका धन्यवाद हैं*...


*शालिनी वर्मा*

*24/08/2023*