*धागे की मिठास...बंधन है ये खास*...
*राखी क्या है... एक बंधन है*...
*एक डोर है जो खींचती अपनी ओर है*....
*जीवन के हर अवस्था के लिए ये त्योहार भी अलग सा*.....
*पहले जब बचपन वाली राखी आती है*...
*नये कपड़े... तोहफे... मिठाईयाँ... मेरी राखी ऐसी... तेरी कैसी... ये सब कहती है*...
*तोतली जुबान और निश्छल मुस्कान बस वो और कुछ ना समझती है*....
*फिर थोडे़ बडे़ होनें पर... बहनें थाल सजानें लगतीं हैं*...
*भाई भी तोहफे के लिए पैसे बचानें लगतें है*....
*रोज भले कितना भी लड़े.. राखी के दिन लाड़ लगानें लगतें हैं*...
*मुंह चिढा़नें की जगह मुसकुरानें लगतें हैं*...
*ये सब एकपीठिया भाई बहनों में होता है*....
*पर फर्क होता है जब थोड़ा उम्र का अंतर होता है*...
*अगर बहन थोड़ी बड़ी होती है... वो बहुत सी तैयारियां करती है*....
*भाई की पसंद के तोहफे और मिठाईयाँ लाती है*...
*भाई बडे़ होतें हैं तो सुबह जल्दी तैयार हो जातें हैं*....
*बहनों की पसंद के अनुसार तोहफे लातें हैं*...
*बहनों पर खूब लाड़ लगतें हैं*...
*उस दिन दोनों खाना भी साथ साथ खातें हैं*....
*फिर* ....
*भाई... (अब तो बहनें भी)... बाहर पढ़नें जातें हैं*...
*पहले जैसे साथ नहीं वो रह पातें हैं*....
*पर राखी तो वो साथ हीं मनाते हैं*...
*भाई बहन प्रोग्राम बना कर घर साथ में आतें हैं*....
*पूरे घर में रौनक लें आतें हैं*....
*फिर*....
*भाई बहन बंध जातें हैं घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों में*....
*फंसे रहतें हैं अपनीं अपनीं उलझनों में*...
*बहन भाई के पास हमेंशा नहीं आ पाती पर राखी आती है*...
*कलाइयाँ सजती हैं... आंखें भींगतीं हैं.. होठ मुसकुराते हैं*...
*फोन पर आशीर्वाद और प्रणाम आतें हैं*...
*आजकल तो आनलाईन उपहार भी आतें हैं*...
*बचपन इस दिन और याद आता है*...
*रिश्ते मुसकातें हैं*...
*सच में ये बड़ा अजब सा बंधन है*...
*बिना कुछ बोले भी जुड़ा रहता मन है*...
*धागा या रेशम की ड़ोर तो बस एक रस्म है*...
*मन से मन की ड़ोर हीं असली राखी है*...
*हम दूर हो कर भी साथ हैं*...
*जब भी जरूरत हो.. हम पास हैं*...
*असली राखी ये एहसास है*..
*बस ये आश्वासन खुद को दे कर राखी मना लें*...
*भगवान के पास से धागा ले कलाई सजा लें*...
*मन से मन की ड़ोर मिला लें*...
*भाई बहनों को याद कर जरा मुसकुरा लें*...
*यहाँ बस अपनेपन की गांठ लगा लें*....
*स्नेह की राखी... प्यार की ड़ोर*...
*विश्वास की थाली... मिठास चारों ओर*..
*मिठास चारों ओर*...
*शालिनी वर्मा*
*30/08/2023*
