*आईये प्रार्थना करें*....


*ऐ चांद.... ऐ चंदा... ऐ चंदा मामा.... न जाने कितने रूप... कितने नाम*...

*आज हमारा चंन्द्रयान पहुँच रहा चंन्द्रधाम*....

*सबके मन का विश्वास*...

*करोड़ों के मन की आस*....

*रिश्ता हमारा सदा से हीं है*...

*पर तुम्हारी गलियों का पता उतना मालूम नहीं है*....

*इस बार जब रूकेगी तुम्हारी बहन के देश (भारत माता) की सवारी*..

*तुम्हे भी तो होगी राखी पाने की बेकरारी*....

*वैसे तो बहुत हीं मजबूत है हमारा बंधन*...

*पर इस बार और पक्का कर लेना ये बंधन*...

*इस बार राखी में हम सबको मिलेगा ना ये उपहार*....

*हम सब प्रार्थना में लगे हैं लगातार*...

*हमारी पूजा में... हमारे बचपन में... हमारे प्रिय में हमेंशा से हो ऐ चांद*...

*भगवान करे हमारे देश के वैज्ञानिकों की मेहनत को सफल करो ऐ चांद*...

*आज हमारे देश में जरूर मनेगा खुशियों का त्योहार*...

*सफल हो हमारा चंन्द्रयान... आईये प्रार्थना करें हम बार बार*...

*प्रार्थना करें हम बार बार*...

*शालिनी वर्मा*

*23/08/2023*