पंख फैला कर उड़ान भरी

करी बातें कुछ हवाओं से

ऑंखें खोल कर विस्तृत गगन देखा

धुॅंधला था, जो कोमल ऑंखों से

दिखा विस्तृत नभ का विस्तार

और अपनी लघुता को जाना अब,

मजबूती से, हवा से बातें करते 

या गोते कुछ हवा में ही लगाते

उड़ते हैं बार -बार, स्वछंद विचरण 

की स्वतंत्रता को रोकता यह कौन?

असीमित नभ का स्वामी बन 

सामने आया यह है कौन ?

बड़े पंख ,बड़े डैने क्या में डर जाऊॅंगा?

आह! अभी तो उड़ान भरी गगन में 

क्या धराशाई मैं हो जाऊॅंगा ?

नहीं,असंभव है यह, हैं श्वास तन में

और रूधिर धमनियों में ,

एक उड़ान भर ऐसी,जो न भरी हो पहले जैसी। 

यह काल साथ मेरे फिर न उड़ पाएगा|