रजनी पर रवि का परचम
फ़ैल रहे उषा के कदम,
पंथी पथ पर विचर रहा हैं
बीती रात किधर रहा हैं?
अपमान समय का बहुत हो गया
अतः समय चल रहा हैं,
दिन निकल रहा हैं..
हाथों में किसी का हाथ नहीं
कुछ बात नहीं! कोई साथ नहीं,
शुभ प्रभात अवश्य हैं आगे
रुक जाने की कोई बात नहीं,
अँधियारे में आस न टूटी
शून्य नभ में हिम्मत न छूटी,
लो सीख, अडिग रहने की
तुम दिनकर से,
देखो वह कितना सबल रहा हैं
दिन निकल रहा हैं..
चाहे समक्ष सब पाप रहे
किंतु, सच का मुख पर प्रताप रहे,
रहें विघ्न कितने ही पथ पर,
मन में 'सत्यमेव जयते' का जाप रहे,
लो मन के इन जयघोषो से
अब भानु भी मचल रहा हैं,
दिन निकल रहा हैं..