इस्तेमाल! अच्छा किया तुम ने। सड़न और दुर्गंध से बचाने के लिए अपने "दूसरे" रिश्ते को, इस्तेमाल अच्छा किया तुम ने मेरा। इस से कहीं ज़्यादा का था वजूद मेरा। खैर जाने दो। तिरस्कार तो कर दिया मेरा, जब रहा ना काम का तुम्हारे! पर,क्या भविष्य के लिए है? तुम्हारे पास,कोई दूसरा टूथब्रश!