चेहरे पर लगा नकाब तो हटा कर देख,
आँखों पर पड़ी झूठ की परछाई तो हटा कर देख,
दुनिया ये तमाम हसीन लगेगी,
जरा अपनी फितरत तो बदल कर देख
दूसरों को धोखा देने से तो बच के देख,
दिल किसी का तोड़ने से तो बच के देख,दुनिया ये तमाम हसीन लगेगी,
जरा दिल मे मोहब्बत तो बसा कर देख
फूल का भी भँवरे से रिश्ता तू देख,
शमा और परवाने का रिश्ता भी देख,
दुनिया ये तमाम हसीन लगेगी,
ज़रा किसी को तू अपना बना कर तो देख॥


