वो जो रहती है मेरे पन्नों में..
मेरे लफ़्ज़ों में जिसकी ज़िक्र होती है..
कौन है वो? देखा तो है कहीं..
तो क्यूँ याद नहीं कर पाता हूँ..?
कुछ तो नाम होगा...
कुछ शक़्ल भी याद तो नहीं..
शायद वहम होगी मेरी..
नहीं तो आ गयी होती ना
भागती हुई मेरे पास..
मेरा इश्क़ बेशुमार देख के..
मग़र अब तक है कहाँ वो..?
किसी को ख़बर हो अगर..
तो मुझे भी ख़बर करें...
मिल के शायद उस से...
मेरी कलम कुछ ऐसा लिख जाये..
जिससे मैं और वो
दोनों ही, मुक़म्मल हो जाएँ...