निकले थे जिस सफ़र पे ढूंढने ज़िन्दगी को..
उसका कोई पता ना था..
महरूम रहके इनसे तो यारों..
मन्ज़िल का कुछ कहना ना था..
सोचा चलने वाले साथ मिल के चलेंगे..
पीछे मुड़ के कभी देखा न था..
जो छोड़ गया दुश्वारियों के चौराहे पे..
शायद वो कभी अपना ना था..
जो कर सके मुक्कमल मेरी भी ख़्वाहिश..
ऐसा कोई टूटता हुआ तारा ना था...
हमारी खातिर टूट के बिख़र जाए कोई..
हमें भी तो ये गंवारा ना था...
किसी दिन ऐसा लगे के शाम यहीं गुजारूं..
सामने ऐसा कोई नज़ारा ना था...
आसां तो होनी थी राह ए ज़िन्दगी..
पर तकदीर का अब तक कोई इशारा ना था..
शिकायत नहीं हमें गुज़री ज़िन्दगी से कोई..
बस ज़िन्दगी में कोई जश्न ए बहारा ना था...
हकीक़त से कोई गुरेज़ नहीं हमें..
ताउम्र खुश कर दे ऐसा कोई फ़साना ना था...
मिलते गए हमसफ़र तो कारवाँ बना लिया..
यूँ भी नहीं के हम किसी के ना हुए..
और कोई हमारा ना था...