लहराती तेरी केसुओँ में बादल नज़र आता है..
जो तेरे लिए झूम के बरसने को पागल नज़र आता है...
तेरी ही खूबसूरती चुराई है क़ायनात ने..
ये सारा जहाँ तेरा ही कायल नज़र आता है...
समझता था ख़ुद को बड़ा तीस मार खां दिल मेरा..
तेरी एक दीदार से घायल नज़र आता है...
खनकती है आवाज़ तेरी ही हर वक़्त मेरे कानों में..
ख़्यालों में मेरे, तेरा पायल नज़र आता है...
इस इश्क़ 'समर' का राब्ता नही किसी रंग से..
कभी गोरा, तो कभी सांवल नज़र आता है...
छुपा के रखा है मैंने तुझको, अपनी पलकों के नीचे..
नासमझ हैं वो, जिन्हें मेरी आँखों में काजल नज़र आता है...
बेचैन ज़िंदगी में सुकूँ से बीते कुछ पल हसीं भी..
ऐसी राहत के लिये तेरा आँचल नज़र आता है...