विज्ञान कहता है,

सेकेंड के 16वें भाग तक रहता है

आंखो पर चित्र का प्रभाव l

अब या तो विज्ञान में खामियां है,

या बस मैं हूं अपवाद ll...

क्योंकि नजर भर देखा था

एक दफा तुम्हारे सौंदर्य को,

आंखों में है तुम्हारी तस्वीर वैसी ही 

इतने वक्त गुजर जाने के बाद...