वो दिन गुज़र गए, वो दौर पुराना हो गया,
तुम्हें देखे हुए एक ज़माना हो गया।
दिल चाहता है तेरा दीदार हो, तेरी आँखों में खो जाऊँ,
पर डर लगता है, कहीं पहले जैसा न हो जाऊँ।
वो वक़्त और था, वो दूसरे सिलसिले थे,
किसी की दुआ क़बूल हुई थी और हम मिले थे।
उमंग थी, खुशियाँ थीं, जैसे कोई त्योहार था,
अब बिछड़ गए तो लग रहा है, वो सब बेकार था?
