हिरदय बस गयो जबसे हमरे, तुम्हरा सुन्दर फेस।
शान्ति से हुई गा युद्ध और जीवन मा मचा कलेश।।
तुम हिरणी जैसी आकर मन में, किया बहुत उत्पात।
स्थिति हमरी हुई गयी वैसी, जैसे देश में हो आपात।।
इससे पहले मन हमरा था, जैसे हो किसी ताल में जल।
तुम आ गिरी पाथर सी इसमें, और कर दी मन में हलचल।।
करती हो घायल बातन से, स्माइल ऐसी जैसे होय तेज कटार।
छलनी हुई गा हिरदय हमरा, खोपड़ी मा खूब मचा हाहाकार।।
बंद करौ खेल यो आपन, हमका दो कुछ रिलैक्स।
जान आ गयी आफत मा हमरी, टेंशन हो गयी मैक्स।।
अब आ गये हो दिल के भीतर, बंद कर लो इसका डोर।
ना आई कोई अब अंदर, हम सबका कर देब इग्नोर।।
बादल सी बन छा जाओ, जीवन मा भर दो सातो रंग।
हम बन जाई मांझा तुम्हरा, तुम छुओ गगन बन पतंग।।