तिमिर की झलक अब झितिज छोर पे है,

श्याम आँचल को अपने, उढ़ाने न पाये ।

जलाओ दिये तुम,स्नेह भरभर के इतने,

कि तमिस्रा कलुष की ढहरने न पाये ।।


तूम बरसो शलभ,दीप की वर्तिका पर ,

रहे ध्यान इतना, ज्योति बुझने न पाये।

निशि भर जले दीप, तुम भी जलो पर,

ज्योति का पर्व मावस निगलने न पाये।।


निकट दीप ज्योतित,दीपमालिक सजाओ,

तिमि पावन धरा पर,कहीं उतरने ना पाये।

दीप कज्जल बनाये,अगर स्याह धुम्र रेखा,

ये कलुष श्याम आँचल को करने ना पाये।।


✍️ चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा