जिस दिन बेख़ौफ़ होकर जायेंगी,

लड़कियाँ घर से बाहर

और नहीं देखेंगी -

माताएँ, वृद्धाश्रम का मुँह।

जिस दिन नहीं जलायी जायेंगी-

बेटियाँ किसी दरिन्दे के द्वारा

और जिस दिन लोग –

घर की छोड़कर देवी को भूखा प्यासा छोड़कर

नहीं भागेंगे मंदिर की देवी को मनाने

उस दिन सफल होगा –

नवरात्रि का त्योहार ।।