यह झंडा...

है देखो सम्पूर्ण राष्ट्र की शान,

हर भारतीय की है इससे पहचान ।

यह झंडा...

देखो याद दिलाता हमे,

वीरों का बलिदान,

जिन्होंने लहु बहाके,

लौटाई थी भारत माता की शान।

यह झंडा....

देखो याद दिलाता हमे,

एक हैं हम,

भारतीय हमारी पहचान।

न हम हिन्दू - मुस्लिम,

न हम सिक्ख -ईसाई,

हम भारत माता की हैं सन्तान।

-सुरुचि सल्हौत्रा