तीन रंगों का मेल है यह,
विजयी विश्व तिरंगा हमारा।
सबका गौरव है यह,
है सबको जान से प्यारा।
हर रंग इसका हमे,
प्रेरणा है दे जाता।
केसरिया रंग मन में,
त्याग का भाव जगाता।
श्वेत रंग देखो मन मे,
शांति है भर जाता।
अशोक चक्र हमे,
गतिमान रहना सिखाता।
हरा रंग देखो मन मे,
खुशहाली है लाता।
मिलकर आज प्रण लेना हमे,
झंडे का मान है बढ़ाना।
हर रंग की खूबी अपनाके,
सच्चा भारतीय है कहलाना।

