अच्छा स्वास्थ्य जीवन का आधार,
बिना इसके जीवन बेकार।
योग करो, व्यायाम करो,
तन को अपने तुम स्वस्थ रखो।
अध्यात्म को जो तुम अपनाओ,
मन को अपने स्वस्थ बनाओ।
फल-सब्जियां खाओ भरपूर,
रखेंगी यह रोगों से दूर।
स्वस्थ होगा अगर तन और मन,
जीतेंगें जीवन की बाजी हम।।
-सुरूचि सल्हौत्रा

