आया होली का त्योहार,

लाया रंगों की बहार।

लाल, गुलाबी पीले देखो,

रंग सभी रंगीले देखो।

कुछ के हाथों में पिचकारी,

गुब्बारों की है मारा -मारी।

रंग लगाओ, ढोल बजाओ,

अपनों के संग होली मनाओ।

घर घर बनते मीठे पकवान,

बढ़ाते यह होली की शान।

चारों ओर मस्ती है छाई,

रंग जमाती होली है आई।

-सुरुचि सल्हौत्रा