भाई-बहन का प्यारा त्योहार,

लाता रिश्ते में खूब मिठास।

हर साल त्योहार यह आता,

सावन में बहार यह लाता।

पावन धागे का यह त्योहार,

जिसमें बसता बहन का प्यार।

भाई को बांधे राखी बहना,

कहती हमेशा अंग-संग रहना।

भाई भी देता बहन‌ को उपहार,

कहता बनाए रखना यह प्यार।

नटखट भरा प्यारा सा रिश्ता,

सारे जग से अनमोल यह रिश्ता।