पेड़ -पौधे होते हैं,
पर्यावरण की शान।
आओ मिलकर लगाएं हम,
एक-एक पौधा हर साल।
गड्ढा खोदो मिट्टी मे,
डालो उसमे कुछ बीज़,
धूप आएगी अम्बर से,
पानी छम- छम नीर।
फिर हवा का झोंका आएगा,
नन्हे नन्हे बीज़ को,
धीरे-धीरे नया जीवन मिल जाएगा।
सींचना इसको प्यार से तुम,
एक छोटा सा पौधा आएगा,
कुछ सालों में देखना तुम,
एक बड़ा सा यह पेड़ बन जाएगा।
छाया देगा हमको यह,
और फल-फूल से,
यह लहराएगा।
- सुरूचि सल्हौत्रा

