नए साल का नया सवेरा

लाता सुनहरे सपनों की झंकार।

देकर नवल प्रभात विश्व को,

हरता जग का अंधकार।

मन में भरके नई प्रेरणा,

नई सोच का करता आगाज़।

आशा के दीप जलाता,

भरता मन में आत्मविश्वास।

कहता भूलो कल की बातें,

बढ़ो और पाओ नया मुकाम।

नए साल के नए दौर में,

रचो एक नया इतिहास।