सूरज दादा आज हुए उत्तरायण,

मकर संक्रांति का आया त्योहार पावन।

गंगा स्नान कर सब निर्मल हो जाएं,

घी खिचड़ी का फिर भोग खाएं।

गुड़ और तिल के मीठे पकवान,

भरते रिश्तों में खूब मिठास।

आसमान रंग -बिरंगा हो जाए,

इन्द्रधनुषी पतंगे यहां लहराएं।

नयी उमंगों में रंग गया संसार,

आया देखो मकर संक्रांति का त्योहार।