जन्माष्टमी का त्योहार है आया,
मन मे हर्षोल्लास यह लाया।
जुटा है देखो सारा संसार,
करने कृष्णा का स्वागत आज।
मन्दिर -मन्दिर खूब सजे,
मीठे -मीठे पकवान पके।
गाकर सब मंगल गान,
कर रहे हैं कान्हा का इंतजार।
प्रेम सुधा वो खूब बरसाएगा,
कान्हा जब रात को आएगा।
सुस्वागतम्... कृष्णा

