गांधी जी सबसे न्यारे थे,

सबकी आंखों के तारे थे।

कहलाते वो राष्ट्रपिता,

पर वो बापू हमारे थे।

पहनके खादी की धोती,

चलते थे वो शान से।

भारत को आजाद किया,

अहिंसा के हथियार से।

सत्य- अहिंसा का पाठ वो,

सारे जग को पढ़ाते थे।

जात-पात का भेद हटाकर,

प्रेम का भाव जगाते थे।

ऐसे प्यारे बापू को,

सदैव नमन हमारा है।

चढ़ाते हम फूल सुमन,

आया दिन बड़ा प्यारा है।