दूध में होते सारे पौषण,
चाहे हो मिनरल या क्लशियम।
पियो इसको सुबह और शाम,
होते इसमें गुण तमाम।
दूध से तुम दही जमा लो,
पेट के सारे रोग मिटा दो।
दूध से बनती आईसक्रीम कमाल,
होता रोज धूम-धमाल।
दूध से बनती मीठी खीर,
सबसे अच्छी है यह स्वीट-डीश।
दूध से पनीर जो बनता,
सबको हृष्ट-पुष्ट यह रखता।
दूध से बनती चीजें हजार,
देती हमको शक्ति अपार।
दूध होता पूर्ण आहार,
इसके बिना जीवन बेकार।
-सुरुचि सल्हौत्रा
