सुन्दर रुप इस धरा का,

आंचल जिसका नीला आकाश,

उस पर चांद सूरज़ की बिंदियों का है ताज़,

सूरज़ की किरणें धरा को चमकाती,

सारी कलियां खिल जाती,

चिड़ियां भी चहकाती,

श्याम हुई लाली फैलाकर,

जब सूरज़ छिप जाता,

चंदा तारों के संग,

धरा पर चांदनी फैलाता,

यही है अनेकता में एकता का संदेश,

प्रकृति हमें सिखलाती मिलजुलकर रहो हमेश ।