आई देखो २६जनवरी,

देशभक्ति के रंग यह भरती।

मिला था आज गणतंत्र का उपहार,

खत्म हुआ था तानाशाही का राज।

संविधान आज लागू हुआ,

पूर्ण-स्वराज देश घोषित हुआ।

लोकतंत्र की आई सरकार,

हर भारतीय को मिला था सम्मान।

आओ मनाएं यह गौरव का पल,

गर्व से कहें भारतीय हैं हम।