वे मुझे अच्छी लगती हैं इसलिए
मैं उनकी तस्वीरों को बार-बार
देखा करता हूँ
मुझे अच्छा लगता है उनका
तस्वीरों की खिड़की से
झाँककर मुझे देखना
शायद सामने से यह सब कर पाना
संभव नहीं हो पाता
हम शरमा जाते और ज़माने को
हमारा इस तरह इश्क़ में शरमाना
अच्छा नहीं लगता।
हम खुश हैं
तस्वीरों में हीं एक दूसरे को देख कर
बस ज़माने को वह किताब
बुरी ना लग जाए
जिसमें छपती है तस्वीर उनकी।
— सुरसेन

