सियारों ने बकरियों की
स्वतंत्रता के लिए आंदोलन किया
कुछ बूढ़ी बकरियों ने
इसका विरोध किया,
नयी बकरियों ने उन्हें
पुरानी और गुलाम मानसिकता का
हवाला दे चुप करा दिया
सियारों की बहुमत से
जीत हुई और डिनर मिला
बकरियों की आत्मा को
शरीर से आज़ादी।
सियारों ने जब-जब
आवाज़ बुलंद की है
बकरियों की स्वतंत्रता की;
सियारों को डिनर और
गड़रिये को ठठरियाँ मिली हैं।
— सुरसेन

